{"_id":"69124a73f1aa82b596003f47","slug":"smuggled-goods-recovered-from-indian-car-one-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-163812-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय कार से तस्करी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय कार से तस्करी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले की पुलिस ने एक भारतीय नंबर की कार में नेपाल तस्करी कर लाए गए सामान के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल और विदेशी शराब सहित अन्य वस्तुएं बरामद किया है।
रविवार की शाम क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल वाट की तैनात पुलिस टीम ने तिलोत्तमा नगर पालिका वार्ड नंबर 3 शंकरनगर में भैरहवा से बुटवल आ रही एक भारतीय नंबर की कार की तलाशी ली तो कार चालक के पास सीट के नीचे छिपाकर रखा गया लैपटॉप व मोबाइल डिस्प्ले बरामद हुआ। डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि जोग प्रसाद निवासी स्यानजा नेपाल उर्फ गोपाल वार्ड नंबर 12 दादनखरका अशोक बिहार, दिल्ली भारत से कस्टम विभाग से धोखाधड़ी कर लाया गया था। सामान के साथ उक्त कार को भी जब्त कर लिया गया। कार से एक लैपटॉप चार्जर बैग, पीली धातु जैसी दिखने वाली गाय की मूर्ति, शराब की एक बोतल, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन डिस्प्ले, डिस्प्ले पैकेट और गोंद के पैकेट बरामद किए गए हैं।