फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smart classes, desk-benches distributed in council schools and Anganwadi centers

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट क्लास, डेस्क-बेंच वितरित

Wed, 14 Feb 2024 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Feb 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Smart classes, desk-benches distributed in council schools and Anganwadi centers
महराजगंज। जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट क्लास, डेस्क-बेंच सहित मनोरंजक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने सबसे पहले चौक क्षेत्र में वनग्राम परसा सिहुली कंपार्ट नं. 26–27 में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर डेस्क–बेंच भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय सिहुली में जिला प्रशासन के सीएसआर के माध्यम से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन और अच्छी गुणवत्ता के डेस्क–बेंच दिया गया है। आशा है कि यहां के शिक्षक इन सुविधाओं का पूरा लाभ बच्चों को दिलवाने अपना शत–प्रतिशत देंगे। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों के समान आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की योग्यता में भी कोई संदेह नहीं है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास में बच्चों को डिजिटल बोर्ड का उपयोग करना भी सिखाया और उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जिलाधिकारी निचलौल ब्लॉक में मुसहर बस्ती डोमा खास पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चो के लिए तैयार विशेष प्रकार के कुर्सी मेज और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने बच्चों को उपहार और चॉकलेट भी वितरित किया। बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में 21 विद्यालयों में लगभग 1000 डेस्क-बेंच का वितरण किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कुल 33 केंद्रों को विशेष कुर्सी मेज जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम निचलौल मुकेश सिंह, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ दुर्गेश कुमार, बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, बीडीओ निचलौल शमा सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed