{"_id":"67bc829c81bae889cc0240e1","slug":"small-children-are-suffering-from-diarrhea-while-adults-are-suffering-from-constipation-maharajganj-news-c-206-1-go11002-143410-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छोटे बच्चों को दस्त तो बड़ों को हो रही कब्ज की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छोटे बच्चों को दस्त तो बड़ों को हो रही कब्ज की शिकायत
Mon, 24 Feb 2025 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। तापमान में इजाफे के बाद बड़ों को कब्ज, गैस, पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं छोटे बच्चे दस्त व खांसी के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में कब्ज, बुखार, दस्त और खांसी की समस्या के मामले बढ़ रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में 723 मरीजों का उपचार किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। अभी बच्चों को सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनाकर रखने की जरूरत है। कूलर और एसी का उपयोग अभी छोटे बच्चों के लिए नहीं करना चाहिए।
गुनगुना पानी ही पिलाएं। अगर बच्चों के शौच का रंग सामान्य न होकर हरा और पतला बार-बार हो रहा है तो पानी में हल्का नमक व चीनी मिलाकर देते रहें जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। खांसी से बचाव के लिए शहद छोटे बच्चों को दिया जा सकता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव और खानपान गड़बड़ होने के चलते लोग इन दिनों वायरल के साथ-साथ कब्ज की गिरफ्त में आ रहे हैं। कब्ज के कारण पेट फूलना, खट्टी डकार, गैस जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए जरूरी है कि खानपान हल्का व सुपाच्य लें। फल और सलाद का प्रयोग अधिक करें। दिक्कत महसूस होने पर तत्काल अस्पताल से संपर्क करें।