फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slow pace of procurement at paddy purchasing centers

Maharajganj News: धान क्रय केंद्रों पर हो रही खरीदी की रफ्तार सुस्त

Sat, 16 Nov 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of procurement at paddy purchasing centers
फरेंदा। क्षेत्र के धान क्रय केंद्र खुले कई दिन बीत गया, लेकिन अबतक धान खरीदने की रफ्तार तेज नहीं हो सकी। क्रय केंद्र पर पूरा दिन सन्नाटा देखने को मिल रहा है। धान में नमी के कारण किसानों के अनाज की खरीदारी की रफ्तार में तेजी नहीं आ रही है। नतीजा किसान भी अपने अनाज को लेकर इधर-उधर भटक रहे है। केंद्रों पर संसाधन तो पूरे हैं, लेकिन किसान वहां नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आनंदनगर मंडी समिति प्रथम - समय करीब 3 बजे
आनंदनगर के गल्ला मंडी में स्थित क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ था। प्रभारी हिमालय किसानों के इंतजार में खड़े रहे। धान खरीद के लिए बोरा, झरना व नमी मापक यंत्र सभी मौजूद रहा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि सुबह निरनाम पूर्वी के किसान चंद्र प्रकाश चौधरी व डड़वार के घनश्याम पांडेय का कुल पचास क्विंटल धान की खरीद हुई थी। उसके बाद कोई किसान केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आनंदनगर मंडी क्रय केंद्र तृतीय - समय 3.20 बजे
आनंदनगर मंडी समिति में तृतीय व चतुर्थ क्रय केंद्र पर धान की तौल हो रही थी। डड़वार के किसान राघव मिश्रा अपने धान को लेकर केंद्र पर पहुंचे थे। इसको मजदूर झरना से साफ कर रहे थे। केंद्र प्रभारी पवन कुमार अग्रहरि ने बताया कि उदितपुर के जुगुरा देवी का 44 क्विंटल धान की खरीद हुई हैं। धान खरीद के लिए सारे संसाधन मौजूद हैं, बोरे की भी कोई कमी नहीं है। धान में नमी के कारण किसान नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ सहकारी लिमिटेड मंडी परिसर पीसीयू - समय 4 बजे
पीसीयू के संघ सहकारी लिमिटेड क्रय केंद्र पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। केंद्र पर सिर्फ संसाधन व बोरे पड़े थे। केंद्र पर कोई किसान आज अपने अनाज को लेकर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी संदीप गुप्ता परिसर में भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोई किसान धान लेकर नहीं आया। सोमवार को जोगियाबारी के किसान विपिन का 34 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। केंद्र पर किसानों के लिए सारे सुविधाएं मौजूद है। क्षेत्र में अभी कटाई का काम बाकी है। कुछ दिनों में किसान आएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed