फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slow pace of making Aura card in Sadar area

Maharajganj News: सदर क्षेत्र में आभा कार्ड बनाने की गति सुस्त

Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of making Aura card in Sadar area
-1.15 लाख 958 लाभार्थियों के सापेक्ष 4,151 लाभार्थियों की आईडी बन सकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर गांवों में आभा कार्ड बनाने की रफ्तार सुस्त है। जिम्मेदारों का इस ओर से ध्यान नहीं है। 4,151 लाभार्थियों की ही आभा आईडी बन पाई है।

सदर सीएचसी में 1.15 लाख 958 लाभार्थियों का आभा कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अभी तक 4,151 की आभा आईडी बनी है। सिसवा राजा गांव की अनिता ने बताया कि इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर गई थी, लेकिन एएनएम व आशा कार्यकर्ता के नहीं मिलने के कारण लौट आई। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्याम बाबू ने बताया कि 213 आशाओं के माध्यम से आभा आईडी कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित आशाओं को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

---------------------
क्या है आभा कार्ड

आभा कार्ड हेल्थ आईडी कार्ड कह सकते हैं। यह डिजिटल होता है, जिसमें संबंधित व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड रहता है। कब बीमार हुए, क्या इलाज चला, किस डॉक्टर को दिखाया, बीमारी से संबंधित कौन-कौन से टेस्ट हुए, कौन-कौन सी दवाइयां लिखी गईं आदि रिकॉर्ड इसमें दर्ज होता है। आभा आईडी बनने से आपको पर्चे संभालकर रखने की जरूरत नहीं है। इस कार्ड की मदद से पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। अगर आप कभी बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर आपकी आभा आईडी से पुराने इलाज का पता कर उपचार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed