{"_id":"69dd547588b8d109f605aacb","slug":"six-year-old-boy-dies-of-snakebite-at-brick-kiln-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175276-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईंट-भट्ठे पर सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईंट-भट्ठे पर सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली बडका टोला सिवान में राजा ईंट भट्ठा पर एक मजदूर के छह वर्षीय बच्चे की रविवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरदीडाली बड़का टोला के सिवान में स्थित ईंट भट्ठा पर छत्तीसगढ़ निवासी मनोज अपनी पत्नी और छह वर्षीय पुत्र यशपाल के साथ रहता है। वह 2025 के अक्टूबर माह में आया था। सोमवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पुलिस और लेखपाल की टीम पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मनोज ने बताया कि परिवार के साथ सभी लोग भोजन करके सो गए थे। रात में लगभग एक बजे काम करने के लिए जगा तो देखा कि सांप मच्छरदानी के पास था और यशपाल के मुंह से गाज निकल रही थी। आनन-फानन में परिजन बच्चे को इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनौली एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचनामा बनवाकर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है।