{"_id":"656e2dfdf45226bf1201491a","slug":"six-students-of-the-district-will-show-their-talent-in-the-regional-exhibition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10930-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंडलीय प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे जिले के छह विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंडलीय प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे जिले के छह विद्यार्थी
Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विज्ञान के मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाई जाने वाली मंडलीय प्रदर्शनी मंगलवार को एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गाेरखपुर में होगी। जूनियर व सीनियर वर्ग में होने वाली इस प्रदर्शनी में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले कुल छह खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में कराए गए जिला स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडलीय स्पर्धा के लिए चयनित किया गया है। जूनियर वर्ग में शंभू पांडेय इंटर कॉलेज गड़ौरा की प्रिया पांडेय, इंदर प्रसाद चौधरी जनजाति इंटर कॉलेज के यशराज चौधरी व रामहर्ष इंटर कॉलेज की दिव्या तथा सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली की कुमारी सफेद, चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के करन व रामहर्ष इंटर कॉलेज के रोहन का चयन हुआ है। वे मंगलवार को मंडलीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।