{"_id":"65beabd8fe48a177bf0e6f9d","slug":"six-bags-of-wood-loaded-on-tractor-trolley-and-pickup-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115024-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप पर लदी छह बोटा लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप पर लदी छह बोटा लकड़ी बरामद
Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी दोमुहानघाट, चंडीथान और वन विभाग उत्तरी रेंज की टीम ने चंडीथान व छपवा गांव के पास से टैक्टर-ट्रॉली और पिकअप पर लदी छह बोटा सागौन और महुआ की लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।
सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि टीम के साथ छपवा चौराहे के पास गश्त कर रहा था। तभी कोल्हुई की तरफ से एक टैक्टर-ट्राॅली आते दिखी। संदेह होने पर रोका तो चालक टैक्टर रोककर फरार हो गया। टैक्टर-ट्राॅली की तलाशी ली तो उसमें से महुआ की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी की तस्करी की सूचना पर चंडीथान के इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह व वन विभाग की टीम चंडीथान में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी कोल्हुई की तरफ से एक पिकअप आता दिखा। संदेह होने पर पिकअप रोककर तलाशी ली तो छह बोटा सागौन बरामद हुआ। पिकअप पर सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गणेश निवासी परसा सुमाली थाना सोनौली जनपद महराजगंज बताया। बाद में टीम ने सागौन की छह बोटा लकड़ी, महुआ की चिरान, पिकअप, टैक्टर-ट्राली व आरोपी को वन विभाग उत्तरी रेंज को सौंप दिया है। संवाद