{"_id":"69cd7f5dee96438b5f05f692","slug":"six-acres-of-crops-burnt-to-ashes-due-to-short-circuit-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174555-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग छह एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग छह एकड़ फसल राख
Thu, 02 Apr 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते छह एकड़ फसल को अपने आगोश में ले लिया।
बता दें कि, बुधवार को क्षेत्र में दिनभर स्थिति सामान्य रही, लेकिन शाम करीब पांच बजे शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते 6 एकड़ खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। जलती फसल को देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पहले ही लगभग छह एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।
इस आगजनी में बिशुनपुरा गांव निवासी अंगद वर्मा का 50 डिस्मिल, कन्हैया वर्मा का 50, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी का दो एकड़, रामज्ञान का 50 डिस्मिल, उदय वर्मा का 50 डिस्मिल, उपेंद्र वर्मा का 50 डिस्मिल, सुग्रीव वर्मा की 50 डिस्मिल और बभनौली के दो किसानों का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की मांग की है।