{"_id":"6766cc6b88cfa7078e095a1a","slug":"six-accused-arrested-with-six-stolen-bikes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138705-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी की छह बाइकों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी की छह बाइकों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Dec 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
भैरहवा। स्थानीय पुलिस ने चोरी की छह बाइकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। चेचिस नंबर के आधार पर चुराई गई बाइकों की जांच शुरू कर दी है।
भैरहवां के डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और एक सुनियोजित छापेमारी में उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रूपनदेही जिले के सियारी गांव पालिका वार्ड शिव जायसवाल (26) गणेश राजभर (19) शनि (20) शिव कुमार मल्लाह (24) अनिल यादव (24) को पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी पहचान बदलने के बाद उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने चेचिस नंबर व इंजन नंबर से चुराए गए मोटरसाइकिलों की जांच पड़ताल में जुट गई है।