फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Situation Controll on Nepal Border, Transportation Start

सरहद पर सुधरे हालात, आवाजाही शुरू

Tue, 13 Oct 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनौली
अमर उजाला ब्यूरो/सोनौली Updated Tue, 13 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मधेसियों के आंदोलन से पिछले छह दिन से सोनौली बार्डर पर फंसे मालवाहक वाहनों की सोमवार से आवाजाही शुरू हो गई है। पहले दिन लगभग डेढ़ सौ गाड़ियां नेपाल गईं। इसमें ट्रक, टैंकर समेत अन्य मालवाहक शामिल रहे। अधिकारियों, व्यापारियों व एजेंट संघ की पहल पर नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के आश्वासन देकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।  
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उद्योग व्यापार मंडल सोनौली, सिद्धार्थ नगर उद्योग वाणिज्य संघ, भैरहवां बेलहिया गांव समाज की एक बैठक हुई। इसमें त्योहार को लेकर बार्डर की स्थिति सामान्य बनाने पर चर्चा हुई। इन संगठनों ने अपनी सीमा में नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेने का निर्णय लिया। व्यापारियों की पहल के बाद भैरहवां कस्टम चीफ लावंड ढकाल ने आश्वासन दिया कि भारतीय ट्रक व चालकों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। भैरहवां से आगे जाने वाले माल वाहक ट्रकों को अलग से भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से भारतीय चालक माल वाहन लेकर नेपाल रवाना हो गए। देर शाम तक दस बुलेट गैस, दस टैंकर डीजल पेट्रोल, अन्य खाने पीने की वस्तुओं समेत डेढ़ सौ गाड़ियां नेपाल जा चुकी थीं। बताते चलें कि बीते 4 अक्टूबर को मधेसी आंदोलनकारियों के नोमेन्स लैंड पर धरने के दौरान पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और गैर मधेसी के पीटे जाने से नेपाल के दोनों समुदाय में हिंसक संघर्ष हुआ था। इससे सरहद की स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी थी। आवागमन पूर्ण रूप से ठप था। गतिरोध और मधेसी आंदोलनकारियों के  प्रदर्शन को लेकर अभी भी दोनों देशों की पुलिस सीमा पर मुस्तैद है।कर सीमा पार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed