फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siswa's team won the Kho-Kho and Volleyball competitions.

Maharajganj News: खो-खो और वालीबॉल प्रतियोगिता में सिसवा की टीम ने मारी बाजी

Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Siswa's team won the Kho-Kho and Volleyball competitions.
प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।
महराजगंज। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल स्पर्धा–2025 का आयोजन 25 दिसंबर तक होगा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा–धनई में खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के खो-खो सीनियर बालिका संवर्ग में और वालीबॉल जूनियर बालिका संवर्ग में सिसवा की टीम विजेता बनी। जूनियर कबड्डी बालिका संवर्ग में सदर विजेता और फरेंदा उपविजेता रही।
विज्ञापन

कुश्ती में 57 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार भारती प्रथम व आजाद यादव द्वितीय, 65 किग्रा में नीरज पासवान प्रथम व शिवा कुमार द्वितीय, 74 किग्रा में राजन यादव प्रथम व सुजीत यादव द्वितीय व 86 किग्रा में निखिल यादव प्रथम व अनुपम यादव द्वितीय रहे। एथलेटिक्स जूनियर बालिका संवर्ग में 100 मीटर में अंशिका पटेल प्रथम व सुमन द्वितीय रहीं। 200 मीटर में लक्ष्मीना, मनोरमा व जानकी, 400 मीटर में निरमा, अफसाना खातून व खुशी प्रजापति व 800 मीटर में उमा साहनी, रुखसाना व अंबिका ने स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राधा, कृति व मनोरमा, चक्र क्षेपण में अंजू व गुड़िया व गोला क्षेपण में कृति व संध्या भारती सफल रहीं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स सीनियर बालिका संवर्ग में 100 मीटर में आस्था यादव व रिंका, 200 मीटर में कविता वर्मा व सीमा यादव, 400 मीटर में करीना व नाजिया, 800 मीटर में गोल्डी राव व प्रीति चौहान तथा 3000 मीटर में करीना साहनी व उमा साहनी विजेता रहीं। लंबी कूद में प्रीत मणि पटेल व बसुंधरा चौहान, चक्र क्षेपण में हर्षिता व संजना तथा गोला क्षेपण में निधि गुप्ता व मनीषा ने बाजी मारी। सीनियर कबड्डी बालिका संवर्ग में सदर प्रथम व सिसवा द्वितीय, खो-खो जूनियर बालिका संवर्ग में सदर प्रथम व पनियरा द्वितीय, वालीबॉल सीनियर बालिका संवर्ग में सिसवा प्रथम व सदर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, रोहन चौधरी, संजय पांडेय, संतोष सिंह, विन्ध्यवासिनी सिंह, जगदीश मिश्रा, ओमप्रकाश पटेल आदि माैजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed