{"_id":"64ac5f7cc31d70b0540bab25","slug":"sister-in-law-stabbed-her-for-drinking-alcohol-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1621-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाभी ने शराब पीने पर टोका तो मार दिया था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाभी ने शराब पीने पर टोका तो मार दिया था चाकू
विज्ञापन
फोटो
मेडिकल कालेज में आठ दिन बाद घायल भाभी की मौत, पुलिस केस में बढ़ाएगी धारा
हर रोज शराब पीने से मना करती थी भाभी, इसी से नाराज रहता था देवर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के अहिरौली गांव में देवर को शराब पीकर घर आने का भाभी अक्सर विरोध करती थी। शराब पीने को लेकर आए दिन देवर भाभी में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि बीते तीन जुलाई को भी यही हुआ था। देवर किशोर शराब के नशे में घर आया तो भाभी ने विरोध किया और दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। किशोर अपने भाभी विमला को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा जिसपर भाभी ने विरोध जताया था। जिस पर गुस्साए देवर किशोर ने भाभी विमला को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बीते तीन जुलाई की रात भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी छोटकन की पत्नी विमला 45 अपनी बच्चों के साथ घर पर थी। देर रात उसका देवर किशोर शराब के नशे में आया और विमला से गाली गलौज करने लगा। अपशब्द बोलने से मना करने पर देवर किशोर ने भाभी विमला के पेट में चाकू से वार कर दिया। मां को घायल देख विमला की बच्चे व अन्य परिजन बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान किशोर जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी परतावल पहुंचाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। तीसरे दिन देवर किशोर ठीक होकर घर लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल विमला का इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह दस बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृत विमला के पति छोटकन व बड़ा बेटा सन्नी 21 सउदी में हैं। घर पर पुत्री रबिना 19, करीना 16 व पुत्र गुलशन 14, गोलू 12 हैं।
भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक भिटौली सुनील कुमार राय ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमे में हत्या की धारा का बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने देवर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।