फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The bullies are encroaching on the Kulawa track

Maharajganj News: साहब! कुलावा पटरी पर अतिक्रमण कर रहे दबंग

Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sir! The bullies are encroaching on the Kulawa track
परतावल। साहब, मेरे खेत पर आने-जाने वाले कुलावा पटरी के रास्ते पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे खेती करने में परेशानी आ रही है। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को श्यामदेउरवां थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम श्यामदेउरवां निवासी प्रदीप कुमार ने कही। इस पर थानाध्यक्ष ने लेखपाल को जांच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपनी व्यथा सुनाते हुए किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के कुलावा के रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे उनकी खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य वाहन नहीं ले जा पा रहे हैं। किसान का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के कारण किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर जल्द ही रास्ता नहीं खुलवाया गया तो किसानों की फसलें प्रभावित होंगी और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द मौके पर निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण अवैध पाया जाता है तो तत्काल हटाया जाएगा।

ग्राम सभा की पोखरी की हुई पैमाइश
परतावल। श्यामदेउरवां थाना गेट के सामने स्थित ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध अतिक्रमण करने की आशंका को लेकर शनिवार को पुलिस और राजस्व टीम ने पैमाइश की। पैमाइश में पोखरी की वास्तविक सीमा और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति की जांच की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिससे इसकी प्राकृतिक संरचना को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कर इसे संरक्षित किया जाए, ताकि इसका लाभ पूरे गांव को मिल सके। साथ ही, उन्होंने इस सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि पैमाइश के बाद जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी ने अवैध रूप से पोखरी की जमीन पर कब्जा किया होगा तो उसे हटाया जाएगा। इस दौरान लेखपाल रुद्र प्रताप, वीरेंद्र गुप्ता, अलका सिंह, उप निरीक्षक अजय सिंह, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed