फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! Some people have encroached upon the land and are threatening to kill.

Maharajganj News: साहब! जमीन पर कब्जा किए हैं कुछ लोग, दे रहे जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sir! Some people have encroached upon the land and are threatening to kill.
फरेंदा तहसील में समस्या सुनते डीएम सत्येंद्र कुमार।
फरेंदा। साहब! गोरखपुर सोनौली हाईवे पर बनकटा गांव के सामने मां के नाम से जमीन है, जो हाईवे में निकल गई है, लेकिन लेखपाल ने हिस्सा प्रमाण पत्र नहीं दिया है। इससे मुआवजा मिलने से वंचित हो गया हूं। गांव के ही कुछ लोग उस जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किए हैं। खाली करने को कहता हूं तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह कहते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार के सामने पहुंचा फरियादी फफक पड़ा। डीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फरेंदा संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे परसामहंथ गांव निवासी रामकेश ने आंखों में आंसू लिए हुए बताया कि मां के नाम से कुछ दिन पूर्व बैनामा लिया गया था, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है। जमीन की चौहद्दी के हिसाब से हाईवे में निकलने वाले जमीन के मुआवजा के लिए भूमि आधिपत्य विभाग से नोटिस भी आया था। इसको लेकर लेखपाल से हिस्सा प्रमाण पत्र बनाने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं बनाए। इससे मुआवजा नहीं मिल रहा है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं मनिकौरा निवासी नरेंद्र यादव ने डीएम को पत्र देकर कहा नाना मुनिराम लेहड़ा खास में रहते थे। छह फरवरी 2021 को अपने संपूर्ण संपत्ति का पंजीकृत वसीयतनामा मेरे नाम कर दिए। दाखिल खारिज के बाद इस पर काबिज हूं, लेकिन मेरी अनुपस्थित में गांव के व्यक्ति ने मकान पर कब्जा कर लिया। कब्जा खाली करने के लिए कहता हूं तो धमकी देता है। उचित कार्रवाई कर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमनगंज क्षेत्र के हथिगढ़वा टोला बदलपुर के शिवनाथ डीएम के सामने फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा पुस्तैनी जमीन पर खेती करते आ रहा हूं। वहां सरकारी योजना के तहत कुछ आवास भी बने हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने वहां पैमाइश कराकर पत्थर गाड़ दिया है और कब्जा करने की नीयत से उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे परिवार पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पट्टा दिलाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 मामले आए। इसमें 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अनुज कुमार सिंह, ईओ सुरभि मिश्रा, एसओ अजीत प्रताप सिंह व श्याम सुंदर तिवारी मौजूद रहे।

-----------------------
68 मामलों में महज छह का हुआ निस्तारण
नौतनवां। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस नौतनवां में एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 68 मामले आए, जिसमें से मौके पर छह राजस्व के मामले निस्तारित कर दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार नौतनवां अमित सिंह, सीओ नौतनवां आभा सिंह, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed