फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! I have been homeless for five years, if I don't get justice I will consume poison.

Maharajganj News: साहब! मैं पांच साल से बेघर हूं, न्याय नहीं मिला तो जहर खा लूंगी

Sat, 05 Oct 2024 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Oct 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sir! I have been homeless for five years, if I don't get justice I will consume poison.
नौतनवा। साहब! मैं पांच साल से बेघर हूं। किराए के मकान में गुजर बसर करती हूं। देवर घर में ताला लगा दिए हैं। खेत पर भी कब्जा कर लिए हैं। थाने पर जाती हूं तो न्याय नहीं मिल पाता। कहा जाता है कि जब दोनों पक्ष आएंगे तभी सुनवाई होगी। अगर न्याय नहीं मिला तो जहर खा लूंगी।
विज्ञापन


नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में महदेवा बसडीला थाना कोल्हुई निवासी सुधा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सुधा ने बताया कि पांच साल से नौतनवा कस्बे में किराए के मकान में रहती हूं। पति प्रीतम ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके पास दो बेटे हैं। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव महदेवा बसडीला में उनके हिस्से की भूमि और घर है जिस पर कब्जा है। जिलाधिकारी ने समस्या सुनने के बाद निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नौतनवा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 140 मामले आए। 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पिपरहवा गांव के तबीरुल ने बताया कि उनके दो बच्चे समद 11 वर्ष तथा कैफ मोहम्मद 13 वर्ष के हैं। दोनों दिव्यांग हैं। दो वर्ष से दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए दौड़ रहे हैं लेकिन नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशरथपुर गांव के शेख शमसुद्दीन ने बताया कि उनके दो पुत्रों मोहम्मद इमरान तथा मोहम्मद इरफान का जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सभी कागजात ग्राम विकास अधिकारी को दे दिया हूं कई माह बीत गया लेकिन रिपोर्ट नहीं भेजा जा रहा है। शिथिलता देवी निवासी भगवानपुर बरगदवा ने बताया कि भूमि खरीदने के लिए तीन लाख पैंसठ हजार दे दिया हूं। आरोपी के पास बार-बार जा रहा हूं, लेकिन वह भूमि की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं।

श्यामकाट गांव की ऊषा देवी ने बताया कि उन्होंने परसौनी खुर्द महेंद्र नगर वार्ड में भूमि लिया था। अगल-बगल के खातेदारों ने कब्जा कर लिया है। पैमाइश के लिए चक्कर लगा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, एसओसी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed