फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! A powerful man is encroaching on ancestral land.

Maharajganj News: साहब! पैतृक जमीन पर कब्जा कर रहा दबंग

Sun, 18 Jan 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sir! A powerful man is encroaching on ancestral land.
फरेंदा। साहब! हमारी पैतृक भूमि पृथ्वीपालगढ़ में है, मेरे पति के नाम 16 डिसमिल जमीन है। एक मनबढ़ व्यक्ति ने देवर से जमीन खरीद कर उस पर मकान बनवाया है। अब वह हमारे हिस्से की जमीन पर जबरिया कब्जा कर रहा है। जमीन पर बोई गई फसल पर भी बालू गिरा दिया है। पीड़िता अर्चना जायसवाल निवासी शाहाबाद बृजमनगंज ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल को आपबीती बताई। उन्होंने तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़िता ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा कि पति रमेशचंद के नाम 16 डिसमिल भूमि है। उसी के बगल में गांव के ही एक व्यक्ति ने देवर से बैनामा लिया है। वह व्यक्ति जबरिया मेरे हिस्से की 16 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर रहा है। पीड़िता की मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की। मधुकरपुर महदेवा के रूद्रनरायन ने वृद्धा पेंशन बंद होने की शिकायत की है। धानी क्षेत्र के बेलौही निवासी ज्ञानमती ने शिकायती पत्र में बिजली बिल अधिक आने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मीटर में गड़बड़ी होने के कारण अधिक यूनिट बता रहा है। दिसबंर माह में 23 यूनिट चला था लेकिन जनवरी माह में 362 यूनिट दिखा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जांच कराकर मीटर को ठीक कराने की मांग की है। रामनगर के टोला हरिहरपुर निवासी शिव पूजन ने पत्र देकर कहा कि रेल लाइन बिछाने में जो जमीन ली जा रही है, उसकी क्षतिपूर्ति सही से नहीं मिल रही है। उन्होंने पुन: पैमाइश कराकर अधिग्रहण कराने की मांग की। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीदार अंकित अग्रवाल, खंड विकास अधिक अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed