{"_id":"65493f7c6826db674f0415e4","slug":"silk-designer-and-work-sarees-became-the-first-choice-of-women-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9132-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिल्क की डिजायनर और वर्क वाली साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिल्क की डिजायनर और वर्क वाली साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद
विज्ञापन
शहर में कपडों की दुकानों पर उमड़ रही ग्राहकों की भीड़, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिवाली को लेकर लोगों में खास उत्साह है, जिसके चलते बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। इस बार सिल्क की डिजायनर और वर्क वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इस बार अधिक बिक्री की उम्मीद की जा रही है। इस समय कपड़ों की बिक्री जोरों पर चल रही है।
शहर में कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। काॅलेज रोड पर कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। कपड़े की खरीदारी करने पहुंची सुमित्रा ने बताया कि दिवाली को देखते हुए तैयारी की जा रही है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपडों की खरीदारी हुई है। इसी तरह से दुकानों पर पहुंचे अन्य ग्राहकों ने त्योहार को देखते हुए खरीदारी की।
महालक्ष्मी साड़ी सेंटर के प्रोपराइटर आकाश अग्रवाल ने बताया कि दिवाली को देखते हुए महिलाएं खरीदारी के लिए आ रहीं हैं। परंपरागत कढ़ी हुई भारी साड़ियों की तुलना में हल्की व प्रिटेंड साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इसमें साउथ सिल्क, इंडियन सिल्क, बनारसी सिल्क, काटन सिल्क, लांचा बाजार में उपलब्ध हैं। साउथ सिल्क की साड़ियां दो से पांच हजार रुपये, इंडियन सिल्क एक हजार से छह हजार, बनारसी सिल्क 1500 रुपये से आठ हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी राहुल का मानना है कि दुकानदारी फिर इस बार त्योहार में ठीक होगी। इस सप्ताह अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं।