फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Silence on the streets, crowd at the counting site

सड़कों पर सन्नाटा, मतगणना स्थल पर भीड़

Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Silence on the streets, crowd at the counting site
सड़कों पर सन्नाटा, मतगणना स्थल पर भीड़
विज्ञापन

महराजगंज। वीकेंड लाकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरी ओर से मतगणना स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। सड़कों पर कुछ जरूरतंद आते जाते दिखे। सुरक्षा कर्मियों का ज्यादा मतगणना केंद्र की ओर ही रहा। सभी वहां की सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे रहे।
जिला मुख्यालय से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रो में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा कर्मी सरहद पर नजर बनाए रखे। प्रत्येक हलचल पर उनकी नजर रही। जिले में सभी स्थानो पर दुकानें बंद रही। मेडिकल स्टोर समेत जरूरी की सामाग्री की दुकान खुली रही। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नियम का सख्ती से पालन कराया गया। लोगों से अपील है कि मास्क का प्रयोग करें। साथ ही अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन
महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉकों में मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। मतगणना केंद्रो पर उमडी घातक हो सकती है। क्योंकी लोग एक दूसरे के बेहद करीब दिखे। केंद्रो पर कोविड जांच की प्रक्रिया भी शुरू रही। लेकिन बढ़ी भीड़ से कही संक्रमण न बढ़ जाए यह खतरा मडरानें लगा है। सभी स्थानों पर लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे। इसमें लोग नियमों का पालन करना भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई ए अंसारी ने बताया कि केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच करने के बाद ही प्रवेश करनें की अनुमति दी। सुरक्षा के सभी मानकों का ख्याल रखते हुए कोविड जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों को मतगणना केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया।

शहर की सफाई में जुटे निकायों के कर्मी
महराजगंज। तीन दिवसीय लॉकडाउन के दूसरे दिन निकायों के कर्मियों ने नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई की। हाइपोक्लोराइट के छिड़काव के साथ चूना, ब्लीचिंग व मैलाथियान का भी छिड़काव किया गया। नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर लाकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सफाई कराया गया। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका के कर्मी लालबहादुर व इन्द्रासन के देखरेख में कर्मियों ने नगर में सैनिटाइजेशन कराया तथा मैलाथियान, चुना व ब्लीचिंग का भी छिड़काव किया। इसके साथ ही नगर पालिका सिसवा बाजार व नौतनवा तथा नगर पंचायत घुघली, फरेंदा, सोनौली, पनियरा व परतावल में भी निकायों के कर्मियों ने सफाई व सैनिटाइजेशन कराया। निकायों के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी निकायों में सफाई व सैनिटाइजेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed