फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Signature campaign launched for the construction of Kendriya Vidyalaya

Maharajganj News: केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched for the construction of Kendriya Vidyalaya
महराजगंज। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में महराजगंज जिले में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

संयोजक ने कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार के बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश और प्रदेश में काम कर रही डबल इंजन की सरकार शिक्षा क्षेत्र में हुए गुणवत्ता पूर्ण सुधार की वाहक है। महराजगंज जनपद मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जहां निर्बल गरीब और असहाय लोगों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी। वही महराजगंज के विकास की कड़ी में सार्थक प्रयास भी जुड़ेगा। महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक जनसमर्थन जुटाया गया। इस अवसर पर अक्षत कश्यप, हिमांशु बर्मा, ऋषभ पासवान, अभय पटेल, सक्षम पांडेय, विवेक मिश्र, सुमित श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed