फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shri Vishnu Maha Yagya was inaugurated with Kalash Yatra.

Maharajganj News: कलश यात्रा के साथ श्रीविष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Tue, 20 Jan 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Vishnu Maha Yagya was inaugurated with Kalash Yatra.
151 कन्याओं ने धारण किया कलश, नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन


चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा परासखाड़, टोला जोगा में विष्णु मंदिर परिसर में सोमवार को श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 जनवरी मंगलवार को संपन्न होगी।
महायज्ञ के पहले दिन से ही पूरा क्षेत्र धर्म, आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने कलश धारण किया। यात्रा यज्ञस्थल से प्रारंभ होकर सुइयां टोला बड़हरा, शेखपुरा, झुंगवा चौराहा, केवलापुर खुर्द होते हुए रोहिन नदी के चानकी घाट पहुंची। वहां पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा फिर यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान यज्ञाचार्य ध्रुव नारायण तिवारी के सान्निध्य में भगवान विष्णु सहित माता लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, हनुमान, गणेश, भोलेनाथ एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूरा मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के प्रथम दिवस की संध्या में रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। सजीव मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में सोमनाथ यादव, जगदीश वर्मा, बैजनाथ यादव, मुकेश वर्मा एवं नारद वर्मा अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। आयोजन में अनिल वर्मा, रविंदर वर्मा, कन्हई यादव, नंदू वर्मा, मुराली, अमेरिका प्रसाद, सोहन यादव, अशोक गौड़, डॉ. दिनेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सोनू वर्मा, मनीष साहनी, परमवीर सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed