फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shops broken due to highway widening, no compensation received

Maharajganj News: हाईवे चौड़ीकरण की जद आईं दुकानें टूटीं, नहीं मिला मुआवजा

Mon, 11 Mar 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Shops broken due to highway widening, no compensation received
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए लोगों के मकान व दुकान तोड़ दिए गए, लेकिन संपतिहा के सात लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। बेघर हुए पीड़ित पैसे के अभाव में किराए का घर भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन




रमपत चौरसिया, चेतन प्रकाश सागर, छेदी लाल अग्रहरी, उर्मिला देवी, रंगनाथ पांडे, रामवृक्ष अग्रहरी, नेबूलाल चौरसिया, ओम प्रकाश भारती, जय किशुन वरुण को मकान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने एसडीएम, एनएचएआई के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मकान तोड़ने पहुंचे थे। उनसे आग्रह किया गया कि मुआवजा के पैसे मिलते ही खुद जमीन खाली कर देंगे। कहीं नया ठिकाना बना लिया जाएगा। अधिकारियों ने जल्द पैसे भेजने का आश्वासन दिया और जमीन खाली करने का दबाव बनाकर लौट गए थे। मुआवजा पाने के लिए महराजगंज का चक्कर लगाते एड़ियां घिस गईं। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


संपतिहा के रमपत चौरसिया ने बताया कि इसी मकान में परिवार रहता है। मजदूरी के सहारे गुजर बसर होता है। तीन लाख 30 हजार मुआवजा मिलना है। मकान तोड़ने में रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बगैर धन के मकान कैसे टूट पाएगा। परिवार कहां रहेगा। चेतन प्रकाश सागर ने कहा कि पूरे जीवन की कमाई से छह कमरे का दो मंजिला मकान बनाया था। इसी में परिवार रहता है। छोटी सी हार्डवेयर की दुकान किए थे। ऊहापोह की स्थिति में दुकान बर्बाद हो गई। करीब छह लाख 50 हजार ही मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मुआवजा दिया जा रहा है। संबंधित पटल पर जरूरी प्रपत्रों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed