{"_id":"682b81462ee1bc229b09c8a8","slug":"shivam-honored-for-everest-based-camp-trip-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149595-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एवरेस्ट बेस्ड कैंप यात्रा के लिए शिवम को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एवरेस्ट बेस्ड कैंप यात्रा के लिए शिवम को सम्मान
Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गत वर्ष मई में जिले के युवा ने साइकिल से एवरेस्ट बेस्ड कैंप की यात्रा महज 37 दिनों में पूरी की। इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड की तरफ से पिछले दिनों आईबीआर सर्टिफिकेट दिया और मेडल देकर सम्मानित किया है।
यह सम्मान विशेष उपलब्धि अर्जित करने वालों को दिया जाता है। सदर ब्लॉक के करौता के राम आशीष व किरन देवी के पुत्र शिवम ने 28 मई 2024 से बेस्ड कैंप तक साइकिल यात्रा जनपद से शुरू की थी। यह कठिन यात्रा कुल 338 किमी की रही। यात्रा पर उन्हें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रवाना किया था। चार जुलाई को उन्होंने यह यात्रा तमाम मुश्किलें से मुकाबला करते हुए पूरी की।
महज 18 वर्ष 10 माह की उम्र में इस यात्रा की सफलता के बाद जनपद लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड ने आईबीआर प्रशस्तिपत्र व मेडल रजिस्ट्री पार्सल के जरिये भेजा है। नगर पंचायत चौक स्थित स्कूल में वह मौजूदा समय में बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। संवाद