{"_id":"6ada74c491cf87f8a001e707","slug":"sher-mohammad-drowned-in-the-danda-river-on-wednesday-evening-maharajganj-news-c-206-1-mhg1029-187623-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डंडा नदी में दूसरे दिन मिला डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डंडा नदी में दूसरे दिन मिला डूबे युवक का शव
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली डंडा नदी में बुधवार को डूबे हरदीडाली निवासी शेर मोहम्मद (18) का शव मिल गया है। बृहस्पतिवार को एसएसबी की आरआरटी और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से खोज लिया।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली निवासी शेर मोहम्मद बुधवार की शाम करीब पांच बजे डंडा नदी में अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसएसबी की आरआरटी ने युवक को नदी में ढूंढना तलाश किया लेकिन बुधवार की देर रात तक शेर मोहम्मद का कुछ पता नहीं चल सका।
इधर, बुधवार की रात में ही नदी में डूबे शेर मोहम्मद के पिता अब्दुल हमीद ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटे के नदी में डूबने संबंधी तहरीर दी। बुधवार की रात में शेर मोहम्मद की लाश न मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी की आरआरटी व एनडीआरएफ टीम पहुंची और फिर से नदी में डूबे युवक की तलाश में लग गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे युवक की लाश नदी में मिल गई।
विज्ञापन
इस मौके पर सोनौली के थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला, खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल, आरआरटी के इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल, एसआई सौरभ धर दुबे आदि मौजूद रहे।
इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर इस मामले की जांच की जा रही है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।