{"_id":"65a93c5061c8e6eddf0fa606","slug":"shagun-got-first-in-essay-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14164-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निबंध में शगुन को प्रथम मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निबंध में शगुन को प्रथम मिला
Thu, 18 Jan 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
परतावल। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार में किया गया। निबंध का विषय कौशल विकास रहा। इसमें कक्षा 12 के छात्र शगुन मिश्रा को प्रथम, प्रिंस पटेल को द्वितीय व अनुज चौरसिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में ज्योति श्रीवास्तव, मंजरी त्रिपाठी और बेबी सिंह रहीं।
प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। देश की तरक्की में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्हें कौशल प्रशिक्षण का ज्ञान जरूरी है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रभारी आनंद सोनी ने कहा कि कौशल विकास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से देश में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे रोजगार सृजन के अवसरों में वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के भानु प्रकाश मिश्र, कृष्णमोहन पटेल, मृत्यंजय उपाध्याय, अनुराग दुबे उपस्थित रहे। संवाद