{"_id":"677d7887f545981b11010254","slug":"severe-cold-in-the-terai-fog-remained-throughout-the-day-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140026-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तराई में कड़ाके की ठंड, पूरे दिन छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तराई में कड़ाके की ठंड, पूरे दिन छाया रहा कोहरा
Wed, 08 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को कड़ाके की ठंड का लोगों को एहसास हुआ। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकली। दिन में भी वाहन चालकों को फाग लाइट और इंडीकेटर जलाकर चलना पड़ा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को अच्छी धूप के बाद देर रात मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आधी रात के बाद जहां कोहरे की अधिकता के कारण दृश्यता का ग्राफ गिर गया। वहीं भोर से चली बर्फीली हवा ने रही सही कसर पूरी कर दी। एक दिन पहले हवा की गति जहां 4 किमी प्रति घंटा से कम रही। वहीं 16 किमी प्रति घंटा तक हवा की रफ्तार हो गई। दिन निकलने के बाद भी बादलों के चलते धूप नहीं निकला।
हवा के कारण गलन बढ़ती गई, जिससे लोग कांपते नजर आए। दिन में बाहर निकले लोग टोपी-मफलर, स्वेटर और जैकेट पहनने के बाद भी ठिठुरन भगाने के लिए अलाव तलाशते रहे। पूरे दिन दृश्यता घटते बढ़ते रहने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी असुविधा हुई। शाम होते ही कोहरे की अधिकता बढ़ती गई।
विज्ञापन
सब्जियों पर खतरे की एडवाइजरी : खराब मौसम के कारण आलू, मटर व अन्य सब्जियों पर खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग ने फसलों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम का असर फसलों पर होने की संभावना है। सब्जियों की खेती पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। आलू पर झुलसा रोग तो मटर की फलियां कुपोषित रह जाएंगी। फूल और पत्तागोभी में सड़न की स्थिति दिख सकती है। शीतलहर से सुरक्षा के लिए खेत के पास देर रात थोड़ा धुआं जरूर करें और सिंचाई का इंतजाम रखें।