Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Several routes in Nepal were closed due to continuous rain and landslides.

Maharajganj News: नारायणगढ़-मुग्लिंग मार्ग पर लौटी रफ्तार, पृथ्वी हाईवे के 11 स्थानों पर अब भी मलबा

Mon, 02 Nov 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Several routes in Nepal were closed due to continuous rain and landslides.
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित सड़क यातायात रविवार को मौसम में सुधार के बाद धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। नारायणगढ़-मुग्लिंग मार्ग पर भूस्खलन से जमा मलबा हटाने के बाद दोपहर 12:15 बजे वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया। पृथ्वी हाईवे के 11 स्थानों पर अब भी मलबा जमा हुआ है।्र
विज्ञापन

शनिवार को लगातार बारिश के चलते नेपाल के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ था। इससे पृथ्वी हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर मलबा जमा हो गया था और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। काठमांडो से पोखरा, नारायणगढ़ और बुटवल जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोगों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ ने अपनी यात्रा टाल दी थी।
विज्ञापन

रविवार को मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने सड़कों से मलबा हटाने का अभियान तेज किया। नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग पर सफाई पूरी होने के बाद दोपहर में यातायात शुरू करा दिया गया। इसके साथ ही रास्ते में घंटों से फंसे पर्यटकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पृथ्वी हाईवे के मलेखु-मुग्लिन खंड पर अब भी 11 स्थानों पर मलबा और भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित है। अधिकारियों ने स्थिति अनुकूल रहने पर जल्द मार्ग बहाल होने की उम्मीद जताई।
चितवन के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने से जाम की स्थिति बनी थी लेकिन अब आवागमन सामान्य हो रहा है। सड़क यातायात बहाल होने से यात्रियों के साथ पर्यटन कारोबारियों को भी राहत मिली है।

सड़कों पर बढ़ने लगा वाहनों का दबाव
मौसम में सुधार के बाद काठमांडो के प्रवेश द्वार नागढुंगा-नौबीसे मार्ग और पृथ्वी हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। निजी कारों, यात्री बसों और मालवाहक वाहनों के साथ दोपहिया वाहन भी बड़ी संख्या में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed