{"_id":"677adcb32ce63cc48704b304","slug":"seven-women-cheated-of-rs-560-lakh-in-the-name-of-getting-loan-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139857-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोन दिलाने के नाम पर सात महिलाओं से 5.60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोन दिलाने के नाम पर सात महिलाओं से 5.60 लाख की ठगी
Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। उद्यम रजिस्ट्रेशन करा पांच लाख लोन दिलाने के नाम पर एक पीआरडी जवान ने सात महिलाओं से 5.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। लोन न मिलने पर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम अमहवां निवासी खलिकुन निशा, मजिदुन निशा, फरजाना, सदीबुन, जन्नतुन व बरगदवां निवासी गुड़ीया, ताजरुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की एक पीआरडी जवान ने पांच-पांच लाख रुपये लोन दिलाने के लिए झांसे में लेकर उद्यम रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता खुलवाने, दुकान लाइसेंस बनवाने, कमीशन जमा करने के नाम पर उनसे कई किस्तों में 5.60 लाख रुपये ले लिया। समय सीमा पर जब लोन नहीं मिला तो रुपये वापस मांगा गया।
आरोप है कि पीआरडी जवान रकम न देने की बात कहते हुए महिलाओं को जानमाल, फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगा। बरगदवां थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अनुसार, मामला संज्ञान में है। पीड़ित महिलाओं और आरोपी पीआरडी जवान को थाने बुलाया गया है।