फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven people were bitten by dogs, two are in critical condition

Maharajganj News: सात लोगों को कुत्तों ने काटा, दो गंभीर

Fri, 05 Sep 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Seven people were bitten by dogs, two are in critical condition
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के चार गांवों में बृहस्पतिवार देर शाम को कुत्तों ने बालिका समेत सात लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पांच घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में बढ़ते कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव जहदा में नारायण (70) देर शाम को दरवाजे के सामने बैठे हुए थे। इसी बीच एक कुत्ते ने उनपर अचानक हमला कर दिया।
इसी तरह गांव की खुशी (13) और कवल (65) पर भी कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बलहीखोर निवासी नोखोई (70) पर कुत्ते हमला कर घायल कर दिया। बरईपार निवासी शंभू (55), नेहा (18) और सोहट निवासी भगवानी देवी (80) पर कुत्ते ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल नारायण और नोखोई की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज किया जा रहा। जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed