{"_id":"66490cbe9e530cc87302b284","slug":"seven-pathology-seals-operating-illegally-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122777-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध तरीके से संचालित सात पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध तरीके से संचालित सात पैथोलॉजी सील
Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अवैध तरीके से चल रहे पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो पैथॉलाजी लैब को सील किया। टीम की कार्रवाई से अवैध तरीके से पैथोलॉजी चलाने वाो संचालकों में हड़कंप है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि शिकायत मिली थी, कि शहर में कई जगहों पर अवैध तरीके से पैथोलॉजी संचालन हो रहा है। ऐसे में शहर के चिऊटहा मार्ग और कटरा चौराहा स्थित पैथाेलॉजी लैब पर छापा मारा गया। जहां पर दोनों पैथोलॉजी लैब अवैध तरीके से मानकों के अनुरूप नहीं चल रहा था। वही मौके पर मौजूद जिम्मेदारों से पूछताछ करने पर वह सटीक जवाब भी नहीं दे पाए। ऐसे में पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया। आगे इन्होंने कहा कि पांच पैथोलाॅजी अवैध तरीके से संचालित मिला। उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन