फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sericulture Development to work honestly

एफपीओ बनाकर रेशम कीट पालन पर जोर दें जिम्मेदार

Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sericulture Development to work honestly
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया राजकीय रेशम फार्म डोमा का निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) बनाकर जिले में रेशम कीट पालन पर जोर दिया जाए। इससे जुड़ कर किसान जहां अपनी आय बढ़ा सकते हैं, वहीं रेशम के उत्पादन मेेें जिले को नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को राजकीय रेशम फार्म डोमा का निरीक्षण करने के उपरांत कहीं। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक रेशम को भी निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को रेशम पालन से जोड़ते हुए उसका लाभ दिलाएं। किसान पार्वती देवी, पूजा व विश्वनाथ ने रेशम से होने वाली आय के बारे में अपने अनुभव को साझा किया। सहायक निदेशक रेशम ने बताया कि पिछले वर्ष 1,11,600 किग्रा कोया का उत्पादन किया गया था। इस बार इसे बढ़ाने के दृष्टिगत प्रयास जारी है। जिले में स्थित सात फार्म पर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किए जाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------------
शहतूत का पौधा भी लगाया
डीएम सत्येंद्र कुमार ने डोमा में निरीक्षण के उपरांत शहतूत का पौधा भी लगाया। उन्होंने रेशम के उत्पादन के दायरे को बढ़ाने के लिए सभी को प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed