फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sensation after finding woman's body in trolley bag

Maharajganj News: ट्राॅली बैग में महिला की लाश मिलने से सनसनी

Thu, 25 Dec 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sensation after finding woman's body in trolley bag
बैग में मिली लाश।
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी स्थित बघेला पुल के नीचे नाले में बुधवार दोपहर काले रंग के ट्राॅली बैग में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बैग पर खून के धब्बे थे। वहां मौजूद एक किसान की नजर उस पर गई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राॅली बैग को नाले से निकाला। उसे खोल कर देखा तो उसमें महिला की लाश थी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव यहां लाकर फेंक दिया होगा। पुलिस के मुताबिक शव कुछ दिन पुराना है। शव पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed