{"_id":"67bc83a51c9c7391cd012529","slug":"senior-team-won-in-kabaddi-and-junior-team-won-in-kho-kho-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143405-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी में सीनियर तो खो-खो में जूनियर टीम हुई विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी में सीनियर तो खो-खो में जूनियर टीम हुई विजेता
Mon, 24 Feb 2025 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत रामसमुख दास इंटरमीडिएट काॅलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने कबड्डी तो छात्राओं ने खो-खो में दमखम दिखाया। कबड्डी में सीनियर बालक वर्ग की टीम विजेता रही, जबकि खो-खो में जूनियर बालिका वर्ग की टीम विजयी रही। निर्णायक की भूमिका करन निषाद ने की।
निदेशक एवं संरक्षक नागेश्वर आनंद ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेलकूद भी बहुत जरूरी है। खेलकूद से बच्चों का मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास भी होता है। इतना ही बच्चे पढ़ाई लिखाई कर नौकरी के साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता में बालक सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जूनियर टीम को हराते हुए जीत हासिल की। वही बालिका वर्ग में जूनियर टीम ने सीनियर टीम को पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरी दमखम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया। संवाद