{"_id":"64a1cc3edbc87afe6e098134","slug":"send-offer-for-equipment-availability-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-1164-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपकरणों की उपलब्धता के लिए भेजें प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपकरणों की उपलब्धता के लिए भेजें प्रस्ताव
Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव ।संवाद
- चौक बाजार में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए बोले अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक बाजार में बनने वाले स्टेडियम में मिट्टी भराई व उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। जिससे कि समय रहते उसकी उपलब्धता कराई जा सके। स्टेडियम के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में दिसंबर के अंत तक पूरा करा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पर कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय होगी।
ये बातें प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने रविवार की देर शाम चौक बाजार में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि कार्य को मानक व गुणवत्ता के साथ कराया जाए। इसमें किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। यह भी कहा कि स्टेडियम में क्रिकेट पिच बनाया जाए, साथ ही फुटबाल व वॉलीबाल के दृष्टि से भी इसे सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अच्छी व्यवस्था मिले, यह स्टेडियम खिलाड़ियों के विकास का माध्यम बनेगा। इसके बाद उन्होंने धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में अधिकारियों से खेल संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक अजय त्रिवेदी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, अपर जिलाधिकारी डॉ.पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, व्यायाम निरीक्षक बृजेश यादव समेत स्टेडियम व युवा कल्याण विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था से पूछा प्राप्त धनराशि की स्थिति
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल से जुड़े लोगों से प्राप्त धनराशि की जानकारी ली तो उनकी ओर से बताया गया कि स्टेडियम के निर्माण पर दस करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत है। अभी 50 प्रतिशत धनराशि मिली है, जिस पर उन्होंने कहा कि प्राप्त धनराशि से मानकों के तहत कार्य कराते हुए दूसरे किश्त की मांग भी की जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम को समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर स्टेडियम के कार्य की प्रगति को देखें तथा उसे समय से पूरा कराने की दिशा में पहल करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --