{"_id":"671eb65c509363b4cb0e2394","slug":"selection-trial-of-28-wrestlers-will-be-held-in-the-district-stadium-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134521-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला स्टेडियम में आज से होगा पहलवानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला स्टेडियम में आज से होगा पहलवानों का चयन
Mon, 28 Oct 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नवंबर महीने की 13, 14, 15 तारीख को बृज की माटी मथुरा में जिले के पहलवान कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी मथुरा करेगा, जिसमें जनपद के अलावा अन्य जिलों के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के जरिए सोमवार को जिला स्टेडियम में पहलवानों का चयन होगा। ट्रायल को लेकर जिले के पहलवान उत्साहित हैं और पसीना बहाकर खुद को चयन के लिए तैयार करने में जी-जान से जुटे हैं।
छत्रपति शिवाजी स्टेडियम धनेवा-धनेई में आज सीनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहलवान चयनित होंगे। कुश्ती के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव व कुश्ती संघ के सचिव कन्हैया लाल यादव चयन कमेटी का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय पहलवान श्याम करन यादव की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुश्ती के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में एक अलग ही जुनून है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस खेल को बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं और दांव-पेंच के बारे में खिलाड़ियों की तरह ही जानकारी रखते हैं। इसी पृष्ठभूमि में यहां के खिलाड़ी खुद को कुश्ती के लिए तैयार करते हैं। ट्रायल में दांव-पेंच पर चयनकर्ता निगरानी रखेंगे। सामने वाले पहलवान के लिए किस समय आक्रामक होना है और कब बचाव करना है। इसको प्रदर्शन के दौरान देखा जाएगा।