फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Selection of 25 gold medal winners in district level Taekwondo competition

Maharajganj News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 25 स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन

Sun, 07 Sep 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Selection of 25 gold medal winners in district level Taekwondo competition
प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
महराजगंज। शनिवार को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो आठ सितंबर 2025 को राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज, उरुवा बाजार, गोरखपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का विशेष महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में 14 वर्ष आयु वर्ग से सत्यम मौर्या, आशुतोष कुमार, नीलू पाण्डेय, आराध्या पटेल, मुस्कान, नीतू यादव; 17 वर्ष आयु वर्ग से सूरज यादव, सात्विक मद्धेशिया, आदित्य चौधरी, आयुष कुमार केशरी, आशीष भारती, अनुराग राज गोंड, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा, तन्नु, ममता, 19 वर्ष आयु वर्ग से सद्दाम हुसेन, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद, रंजीत, प्रिया, रोशनी, और ज़रीना खातून शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रिजवान अहमद फैजी, रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा, आकाश चौधरी, सुशील शर्मा, फराज अहमद, और दयानंद त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed