{"_id":"677a84ba66b60ed53e0f0cbc","slug":"seized-wood-found-legitimate-fine-of-rs-15-lakh-imposed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139845-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकड़ी गई लकड़ी मिली वैध, डेढ़ लाख रुपये का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकड़ी गई लकड़ी मिली वैध, डेढ़ लाख रुपये का लगा जुर्माना
Sun, 05 Jan 2025 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
परतावल। लकड़ी लदे एक ट्रक को बीते सप्ताह पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। जांच में लकड़ी वैध पाई गई। कागजात सही नहीं मिलने पर विभाग ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा होने के बाद पकड़े गए ट्रक को भी छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर बीते 28 दिसंबर की देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक लकड़ी पकड़ी थी। लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की पाई गई। विभाग ने पकड़ी गई लकड़ी को हासिल करने के लिए स्वामित्व साबित करने के लिए जरूरी कागजात की मांग की थी। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया था। वहीं पकड़े गए चालक और उसके सहयोगी को पहले ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। वन विभाग की जांच में पकड़ी गई लकड़ी का कागजात स्वामी ने प्रस्तुत किया। जिन लकड़ियों के कागजात नहीं मिले उसपर विभाग ने एक लाख 52 हजार का जुर्माना लगाया है।
रेंजर विजय कुमार मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की पाई गई है। आरोपी की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज सही मिले। जिन लकड़ियों के दस्तावेज नहीं मिले हैं उनपर एक लाख 52 हजार का जुर्माना लगाया गया है।