{"_id":"653d59c873952ed7740df784","slug":"seeing-the-competition-football-players-intensified-their-practice-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8526-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्पर्धा को देखकर फुटबाॅल खिलाड़ियों ने तेज किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्पर्धा को देखकर फुटबाॅल खिलाड़ियों ने तेज किया अभ्यास
विज्ञापन
स्पर्धा को देखकर फुटबाॅल खिलाड़ियों ने तेज किया अभ्यास
- मंगलवार को स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बालक व बालिकाओं ने अभ्यास पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में मंगलवार को होने वाली जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा के लिए बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अभ्यास तेज कर दिया है। शनिवार को खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जम कर पसीना बहाया।
जिले में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फुटबॉल की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा होनी है। ऐसे में फुटबॉल खेल से जुड़े बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बालक वर्ग के खिलाड़ी जैद खान, अभिषेक प्रजापति व निखिल यादव ने कहा कि इस बार स्टेडियम की टीम को बालक वर्ग में चैंपियन बनाने का प्रयास होगा। बालिका वर्ग की खिलाड़ी शिल्पा यादव, आशिया व भूमि सिंह ने कहा कि बालिकाओं की फुटबाॅल टीम को पहला स्थान दिलाने का प्रयास होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
40 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास में जुटे
अंशकालिक प्रशिक्षक शिवशरण पाठक की देेखरेख में फुटबॉल में स्टेडियम के 40 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास में जुटे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दीनदयाल खेल स्पर्धा को ध्यान में रखते हुए हाकी खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उम्मीद है कि वे बेहतर प्रदर्शन से अपनी टीम को विजेता बनाएंगे।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी