फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Security at bus stations to be enhanced with night vision cameras

Maharajganj News: बस स्टेशन की सुरक्षा में इजाफा, लगेंगे नाइट विजन कैमरे

Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Security at bus stations to be enhanced with night vision cameras
एआई लैस सीसीटीवी से मजबूत होगी सुरक्षा निगरानी
विज्ञापन

राज्य व क्षेत्रीय परिवहन निगम कार्यालय से मॉनिटरिंग
महराजगंज। डिपो के बस स्टेशन पर सुरक्षा का दायरा मजबूत करने का इंतजाम होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 2024 में नए भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। अब यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए 10 नाइट विजन कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी।
महराजगंज डिपो निचलौल से स्थानांतरित होकर पिछले वर्ष से मुख्यालय पर संचालित होने लगा है। इसका नया भवन भी अभी एक वर्ष पहले ही हैंडओवर हुआ। एआरएम ने बताया कि बस स्टेशन परिसर में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस नाइट विजन कैमरे लगाए जाने हैं। एक-एक सीसीटीवी कैमरे दोनों निकास द्वार पर लगाए जाएंगे। इससे बस स्टेशन के सामने अनावश्यक पार्किंग नहीं होने पाएगी। एक कैमरा एमएसटी काउंटर तो एक पूछताछ केंद्र पर लगाया जाएगा। यात्रियों के बैठने के लिए बने लाउंज में चार कैमरे लगेंगे।दो सीसीटीवी कैमरे बस स्टेशन के पिछले हिस्से में लगाए जाएंगे। यह सीसीटीवी कैमरे सीधे राज्य व क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से अटैच्ड होंगे। एआरएम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी नजर रखने के इंतजाम होंगे। यह व्यवस्था सुरक्षा व पारदर्शिता के मद्देनजर प्रभावी की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
राज्य प्रबंधक कार्यालय की तरफ से सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। 10 सीसीटीवी का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। राज्य स्तर से ही सीसीटीवी लगाने वाली एजेंसी का निर्धारण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed