{"_id":"68a4e9196f2f2b50d3084938","slug":"security-arrangements-for-daughters-will-be-strengthened-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157491-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए छात्रावास के प्रत्येक कमरे में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसकी मानिटरिंग सीधे राज्य स्तर से की जाएगी।
कस्तूरबा के उच्चीकरण के बाद इसके लिए शासन ने निर्देश दिया है।
जनपद में कुल 13 स्कूलों में 1300 बालिकायंे नामांकित हैं। उच्चीकरण के बाद दो कस्तूरबा उच्चीकृत होकर 12 वीं तक संचालित हो रहीं वहीं आठ कस्तूरबा ऐसे हैं जिसके छात्रावास उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट की बालिकाओं को आवासीय सुविधा देकर कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई छात्रावास के निटतम राजकीय माध्यमिक स्कूलों में दिलाई जा रही। तीन का उच्चीकरण अभी प्रभावी है। उच्चीकरण के बाद अब छात्रावास में रहने वाली बेटियों के सुरक्षा का बंदोबस्त भी बढ़ा दिया गया है। शासन के निर्देश क्रम में कस्तूरबा छात्रावास के प्रत्येक कमरे में उच्च दक्षता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ छात्रावास को आठ मीटर ऊंची व छह मीटर मोटी दीवार की घेराबंदी भी करानी है। इस चाहरदीवारी के उपर भी लगभग दो मीटर कंटीले तार की बाड़ लगाकर बाहरी हस्तक्षेप पूरी तरह प्रतिबंधित करने के निर्देश देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए हैं।