फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secretary suspended in case of misuse of government funds.

Maharajganj News: सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामले में सचिव निलंबित

Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended in case of misuse of government funds.
डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीडीओ ने की कार्रवाई, घुघली बीडीओ को नामित किया गया जांच अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। लंबित ग्राम पंचायत ऑडिट में सहयोग न करने व ग्राम पंचायत निधि की दुरुपयोग की गई राशि 2.27 लाख रुपये वापस खाते में न जमा करने पर सिसवां ब्लॉक के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया ने डीपीआरओ श्रेया मिश्रा की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत जांच घुघली बीडीओ को सौंपी गई है।
''581 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में मिली गड़बड़ी, जारी होगा नोटिस'' शीर्षक से 9 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने ग्राम पंचायतों के ऑडिट से जुड़ी खबर प्रकाशित हुई थी। खबर में बताया गया कि वित्तीय सत्र 2024-25 के साथ-साथ पिछले कई सत्र का ऑडिट शेष है। इसकी जानकारी डीडीओ व पंचायती राज को फरवरी 2026 की ऑडिट में प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित सचिवों को ऑडिट कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने की नोटिस दी गई लेकिन कुछ ने अब तक न तो नोटिस का संज्ञान लिया न ही दुरुपयोग की गई धनराशि वापस ग्राम पंचायत प्रथम के खाते में जमा करने की जरूरत समझी। इसमें सिसवां बाजार ब्लॉक ग्राम पंचायत सेमरी के सचिव विवेकानंद राय के सहयोग न करने की आख्या डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने डीडीओ को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया ने सचिव को निलंबित कर दिया। सचिव पर ऑडिट में सहयोग न करने के आरोप में हुई कार्रवाई से विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अब ऑडिट लंबित रखने वाले सचिव ऑडिट निस्तारित कराने के प्रपत्र तलाश में जुट गए हैं।
वर्जन

सेमरी ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद राय को डीडीओ ने निलंबित करते हुए घुघली ब्लॉक से अटैच कर दिया है। जांच अधिकारी बीडीओ घुघली को बनाया गया है।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed