फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secondary Teachers Union demonstrated

Maharajganj News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Union demonstrated
संतकबीरनगर। प्रबंधक संघ के अनुचित मांगों के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा तहसील क्षेत्र के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक उपलब्धियां को खंडित करने की साजिश के विरोध में प्रदर्शन किया। सेमरियावां क्षेत्र के एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधक संघ की अनुचित मांगों के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाना होगा। प्रबंधक संघ शिक्षकों के अनुदान पर हमला बोल रहा है। मुड़ाडीहा, कुशुरू, मेंहदावल, बखिरा, रमवापुर सरकारी, मेंहदूपार, बोर व्यास निघूरी, पचपेड़वा, पचपोखरी में भी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। धनघटा क्षेत्र के श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि शिक्षक उपलब्धियां को कम करने की साजिश की जा रही है। खलीलाबाद क्षेत्र में धरने का नेतृत्व कर रहे जिला मंत्री गिरजानंद यादव ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रबंधकों से मिलकर शिक्षकों के विरोध में साजिश कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान पुनीत कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, कमर आलम, इस्तियाक अंसारी, मुहम्मद परवेज अख्तर, फिरोज अहमद, अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed