फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Second National Space Day celebrated in primary school Biracha

Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में मनाया गया द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Sun, 24 Aug 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Second National Space Day celebrated in primary school Biracha
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान व्रजेश यादव और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ''''इसरो दिवस'''' विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने उत्तर प्रदेश की एक विशिष्ट पहचान है, आशा करता हूं कि यहां के विद्यार्थी भी शुभांशु शुक्ला की तरह देश का नाम उज्ज्वल करें।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ब्रजेश यादव ने कहा कि यहां जो भी संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी उसे वह पूरा करेगें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। उन्होंने छात्रों को बड़ा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने छात्रा साहिबा, अनुष्का और अफरीना को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed