फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seasion Change and peple health effected

स्वास्थ्य

Wed, 25 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seasion Change and peple health  effected
मौसम के उतार-चढ़ाव से सेहत हो रही खराब
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इन दिनों वृद्धि दर्ज की गई है।
चिकित्सकों के मुताबिक मौसम का मिजाज बदलने से बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। लिहाजा सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। औसतन एक दिन एक डॉक्टर के पास करीब 20 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम एवं बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। दिन में तापमान ज्यादा रहता है, जबकि रात में कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में जरा-सी भी लापरवाही आपकी सेहत खराब कर सकती है। बारिश के जाने और ठंड शुरू होने के बीच मौसम काफी स्विंग करता है। इस मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश, सिर में जकड़न, वायरल फीवर परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में हसन, विंध्यावासिनी, अर्पिता, आर्यन, सुनैना, कुसुम, अनमोल, आदर्श, दीपिका, मनीष, अंकित, प्रवीण, हैपी, जिशान आदि बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। चिकित्सकों के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि बच्चों को बीमारी से बचाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण सेहत पर असर पड़ रहा है। डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि औसतन एक दिन 20 मरीज बुखार, सर्दी से पीड़ित आ रहे हैं। उन्हें उचित परामर्श के साथ दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फीवर का अटैक
डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि यह वायरस के इन्फेक्शन से होता है। इसलिए इसे वायरल फीवर भी कहते हैं। डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को यह जल्दी प्रभावित करता है। 100 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा बुखार या सर्दी-जुकाम, गले में दर्द और बदन दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। आमतौर पर वायरल फीवर तीसरे दिन से कम होने लगता है, लेकिन इस बार कई मरीजों में यह लगातार पांच दिन तक देखा जा रहा है।

ऐसे करें अपना बचाव
- गला खराब हो, तो गर्म पानी और नमक से गरारे करें
-इस मौसम में मॉल, बाजार जैसी भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
-सूप, जूस और गुनगुना पानी से फायदा होता है
-खाने से पहले और खाने के बाद हाथ अच्छी तरह साफ करें
-फ्रिज का ठंडा पानी और आइसक्रीम का इस्तेमाल न करें सुबह वॉक पर जाने के दौरान हल्का गर्म कपड़े जरूर पहनें।
सर्दी, जुकाम एवं बुखार पीड़ितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में सभी चिकित्सक समय से उपस्थित होकर इलाज करते हैं। बीमारियों के बचाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
-डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed