फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM stops pay of two officers

एसडीएम ने दो अफसरों का वेतन रोका

Wed, 05 Dec 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 05 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
SDM stops pay of two officers
एसडीएम ने दो अफसरों का वेतन रोका - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/नौतनवां। डीएम अमरनाथ उपाध्याय की मौजूदगी में नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतों की सुनवाई हुई, वहीं सदर तहसील में एसडीएम की मौजूदगी में हुुई शिकायतों की सुनवाई के दौरान दो अधिकारी ही मौजूद नहीं थे। इससे नाराज एसडीएम सत्यम मिश्रा ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक व सिंचाई खंड द्वितीय के सहायक अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नौतनवां तहसील में जहां कुल 293 मामले आए और मौके पर सिर्फ 12 का िनिस्तारण हो पाया, वहीं सदर तहसील में आए 137 मामलों में से मौके पर सिर्फ दो का निस्तारण हो पाया। जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 677 मामलों में से मौके पर 24 का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन


नौतनवां तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी कि वह रोस्टर बनाकर गांवों में जाएं और भूमि संबंधी विवादों की जानकारी प्राप्त कर उसका मौके पर निस्तारण कराएं। वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अन्य अधिकारियों को भी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की हिदायत दी। चेतावनी दी कि निस्तारण में विलंब होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से जुड़ी अधिक शिकायतें आ रही हैं, संबंधित विभागों के निचले स्तर के अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निराकरण कराने पर पर जोर दें, ताकि शिकायतें ऊपर नहीं जाने पाएं। वहीं एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस से जुडे़ मामलों के निस्ताण में तेजी लाने के निर्देश दिए। नौतनवां में कुल 293 मामले आए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। यहां पर सर्वाधिक मामले विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े आए। इस दौरान प्रशिक्षु प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश कुमार, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाल, डीडी जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, तहसीलदार नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed