फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM inspected CHC Bankati

Maharajganj News: एसडीएम ने सीएचसी बनकटी का निरीक्षण किया

Thu, 31 Jul 2025 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected CHC Bankati
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्रवाई के बाद एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने सायं 4.15 बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां पर इमरजेंसी कक्ष के साथ अस्पताल पर पहुंचे मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अस्पताल के लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान रहिमा भर्ती मिलीं। उनके सास व पति ने बताया कि यहां पर मिलने वाली सुविधाएं बेहतर हैं। वहीं रीता देवी अपने तीन दिन के बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन

वार्ड में साफ-सफाई ठीक रहा, लेकिन अस्पताल के चारों तरफ झाड़ियां अधिक बढ़ गई थीं। जिन्हें साफ करने के लिए बीपीओ को निर्देश दिया गया। स्टाक कक्ष में पर्याप्त मात्रा में एआरबी व एंटी बेनम स्टोर किया हुआ मिला। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर, चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, फार्मासिसट गजेंद्र उपाध्याय व वार्ड बॉय अजय गुप्ता मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed