फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM got angry after seeing paddy husk kept on the roadside

Maharajganj News: सड़क के किनारे रखे धान की भूसी देख भड़के एसडीएम

Fri, 02 Feb 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Feb 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
SDM got angry after seeing paddy husk kept on the roadside
बागापार। नवागत उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार शुक्रवार को सदर कोतवाल के साथ सोनरा गांव पहुंचे। महराजगंज-चौक मार्ग पर स्थित सोनरा में सड़क के किनारे रखे धान की भूसी देख एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने राइस मिल संचालक को चेतावनी दी कि भूसी को व्यवस्थित तरीके से रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महराजगंज-चौक मार्ग पर स्थित सोनरा में सड़क के किनारे सैकड़ों ट्रक धान की भूसी रखी गई है। स्थानीय लोगों ने नवागत उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार से शिकायत की थी कि सड़क से सटे धान की भूसी रखने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा बहने पर भूसी उड़कर राहगीरों की आंख में पड़ जाता है, जिससे लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। वहीं आसपास के लोगों के घरों में धान की भूसी उड़कर चली जाती है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और सदर कोतवाल आनंद गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने राइसमिल संचालक को चेतावनी दी कि भूसी को व्यवस्थित तरीके से रखें जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो। एसडीएम ने बताया कि राइसमिल संचालक को नोटिस दी गई है। अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed