{"_id":"6ac2ba7778b57d13030d1a88","slug":"sdm-assured-action-after-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-186403-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सार्वजनिक रास्ते की जमीन जोतकर कब्जा करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सार्वजनिक रास्ते की जमीन जोतकर कब्जा करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हथियागढ़ निवासी प्रहलाद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ते की भूमि जोतकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम कुणाल को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम को दिए पत्र में प्रहलाद ने बताया कि उनके घर से हथियागढ़, धुसवा और लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग की ओर पूरब दिशा में कच्चा रास्ता जाता है। इस रास्ते से आसपास के कई घरों के लोग आवागमन करते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम समाज और रास्ते की भूमि को जोतकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रास्ता बंद करने का विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते को कब्जामुक्त कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम कुणाल ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।