{"_id":"5e8b5a978ebc3e6faa49f239","slug":"screening-of-twenty-two-thousand-people-62-quarantines-maharajganj-news-gkp3472008155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 62 क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 62 क्वारंटीन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने पर जहां लोगों में हडकंप मचा हुआ है। वहीं संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग किया गया। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंस की हिदायत देते हुए रिपोर्ट तैयार किया गया। जिसमें बाहर से आए हुए 62 लोग क्वारंटीन मिले। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा गया।
कोरोना के संक्रमण फैलने से रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा पुष्टि वाले गांवों के साथ ही उसके पांच किमी की परिधि के एक दर्जन गांवों की स्क्रीनिंग कराई गई। जिसमें लेखपाल, आशा, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारी के साथ तीन तीन लोगों की 50 टीमें लगी रही। स्क्रीनिंग का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। जिसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में लेखपाल, आशा, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारी को मिलाकर 50 टीमें बनाकर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की स्क्रीनिंग कराई गई। रविवार को 9439 व सोमवार 12455 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 21894 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। वहीं खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर अनिल यादव ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश में जो भी जरूरी है, उसे किया जा रहा है।