फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   science fair

वैज्ञानिकों ने भारत को शक्तिशाली बनाया : अनमोल

Thu, 27 Apr 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
science fair
नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी के परिसर में विज्ञान मेले के समापन पर सभी प्रतिभागी। संवाद
तीन दिवसीय विज्ञान मेला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार और वसुधा निधि संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी परिसर में विज्ञान मेले का समापन हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनमोल यादव ने कहा कि वैज्ञानिकों वैज्ञानिकों ने भारत को शक्तिशाली बनाया है।आज पूरी दुनिया भारत का अनुसरण कर रही है। आज ब्रिटेन के प्रयासों का प्रक्षेपण भारत कर रहा है देश के लिए गौरव के पल है।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बरवा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि विज्ञान के बल पर भारत एक बार फिर विश्व गुरु बंधने के करीब है। वह दिन दूर नहीं है जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटिजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शान्तिशरण मिश्र ने कहा कि भारत सरकार विशेष प्रयास करके देश के कोने कोने में विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए विज्ञान मेले का आयोजन हो रहा है। विमल कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
आरके इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर के प्रधानाचार्य तुफेल ईफानुल्लाह खान, राजन जयसवाल, विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता, प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रजापति, सरफराज अहमद, महक चौबे, आलोक पटेल,शैलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।


सरफराज अहमद आरके इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक प्रथम
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सरफराज अहमद आरके इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक को प्रथम, नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल की अनामिका को द्वितीय और पब्लिक स्कूल के प्रभुनाथ चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के कनक लता चौरसिया प्रथम, पब्लिक स्कूल भिटौली की महक चौबे को द्वितीय व जवाहर नवोदय विद्यालय के कुलदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ द्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता राजमणि गब्बू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के आनंद मोहन मिश्रा को प्रथम नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी के सचिन यादव को द्वितीय और होप पब्लिक स्कूल भिटौली की आकांक्षा चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विज्ञान मेले में अनन्या चौहान, रितिका चौधरी, सविंदर निषाद, महक चौबे, धर्म सिंह चौहान, आकाश यादव, नेहरू लाल जायसवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed